E Shram Card Kaise Banaye : ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ?

E Shram Card Kaise Banaye | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ दोस्तों आज के इस आर्टिकल में जानकारी देंगे की ई श्रम कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों की सहायता के लिए ई श्रम कार्ड योजना शुरू की है | इस योजना को शुरू करने का मकसद सभी मजदूर और श्रमिक वर्ग के लोगो का डाटा आधार कार्ड से लिंक करना है ताकि भविष्य में आने वाली किसी भी सरकारी योजनाओ का लाभ श्रमिकों तक आसानी से पहुँच सके |

यदि आप भी अपना ई श्रम कार्ड बनवाना चाहते है तो यहां पर हम इसकी पूरी जानकारी बताएंगे | आज के इस आर्टिकल में आपको ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन से जुडी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे की कैसे आप सिर्फ अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है | इसके लिए आपको आज के इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | E Shram Card ई श्रम कार्ड

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज क्या है ? 

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर ( आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए )
  3. बैंक खाते का विवरण
  4. जाति प्रमाण पत्र ( अगर श्रमिक SC,ST या OBC है तो )
  5. व्यवसाय और कौशल से संबंधित दस्तावेज
  6. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित डॉक्यूमेंट
  7. पासपोर्ट साइज फोटो |

ई- श्रमिक कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन ? 

अगर आप भी अपना ई श्रम कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. ई- श्रम कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको ई- श्रम की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा और उसके बाद आपके सामने ई श्रम पोर्टल का होम – पेज खुलकर आ जाएगा |
  2. होम – पेज के दायीं तरफ आपको Register on E-Shram का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने “Self Registration” का एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा | 
  4. उसके नीचे आपको एक और बॉक्स दिखाई देगा जिसमे दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा और उसके बाद आपको EPFO और ESIC के दो ऑप्शन मिलेंगे दोनों में आपको No का चुनाव करना होगा |  
  5. उसके बाद आपको सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आपको वेबसाइट पर सबमिट करना होगा |
  6. इस प्रक्रिया के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा जिसमे आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा Terms & Conditions को स्वीकार करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  7. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर पर एक ओटीपी आएगा आपको उस ओटीपी को दर्ज करके Validate के बटन पर क्लिक करना होगा |
  8. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपके आधार कार्ड से संबंधित सभी जानकारी दिखाई देगी आपको Continue to Enter Other Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  9. उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स डालनी है जैसे की मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, वैवाहिक स्थिति, पिता का नाम, सामाजिक श्रेणी, ब्लड ग्रुप | अगर आप नॉमिनी जोड़ना चाहते है तो उसकी डिटेल्स भी दे सकते है और नहीं देना चाहते है तो No के ऑप्शन सेलेक्ट करें और Save & Continue पर क्लिक कर दें |
  10. अब आपको आवासीय विवरण दर्ज करना होगा | इस जगह पर आप कितने दिनों से रहते है उसे बताना होगा और साथ ही में अगर आप प्रवासी मजदूर है तो किस कारण से आपने अपना राज्य छोड़ा है वह ड्रॉपडाउन ऑप्शन को सेलेक्ट करके दर्ज करना होगा और अगर आप प्रवासी मजदूर नहीं है और अपने राज्य में ही मजदूरी करते है तो NO का विकल्प चुनना होगा और Save & Continue पर क्लिक कर देना होगा |
  11. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुडी जानकारी को दर्ज करना है | अगर आप चाहे तो अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी दर्ज कर सकते है |
  12. उसके बाद आपको अपनी मासिक आय स्लैब चुनने का विकल्प मिलेगा आपका जो भी मासिक आय आती है उसका चुनाव करना होगा और Save & Continue पर क्लिक करना होगा |
  13. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपक्या काम करते है उसका विवरण देना होगा | आप जो भी काम करते है उसका NCO कोड दर्ज करना होगा यह कोड आपको उसी पेज पर मिल जाएगा |
  14. उसके बाद उस व्यवसाय में काम करने का कितना अनुभव है वो भी दर्ज करना होगा और फिर Save & Continue पर क्लिक करना होगा |
  15. अब आपके सामने बैंक डिटेल्स डालने के लिए एक पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने बैंक से जुडी तमाम जानकारी को देनी होगी | इस जानकारी को ध्यान से भरें क्योकि जो भी सरकारी सहायता राशि दी जाएगी वो इसी बैंक अकाउंट में आएगी और उसके बाद आपको Save & Continue पर क्लिक करना होगा |
  16. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपका पूरा फॉर्म आ जाएगा आप इस फॉर्म को सही से चेक कर लें और यदि आपको लगे की सब कुछ सही है तो आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  17. अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको 12 अंको का UAN Card मिलेगा इस कार्ड को आप “Download UAN Card” के ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है |
  18. इस प्रकार से आपका ई श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की ई श्रम कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपना ई श्रम कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment