Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ दोस्तों आज के इस आर्टिकल में जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड जारी किये जाते है | प्रत्येक आयुष्मान कार्ड पर प्रतिवर्ष 5 लाख रूपए का फ्री उपचार उपलब्ध कराया जाता है | नेशनल हेल्थ आथॉरिटी के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आसान किया गया है |
देश के प्रत्येक नागरिक आयुष्मान भारत के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बना सकता है यदि आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आयुष्मान कार्ड क्या है ?
दोस्तों आयुष्मान कार्ड एक गोल्डन कार्ड है जिसके तहत किसी भी प्राइवेट सूचीबद्ध अस्पताल में आप 5 लाख तक का फ्री इलाज करवा सकते है | देश के जो भी इच्छुक लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | केंद्र सरकार के द्वारा आयुष्मान लाभार्थी सूचि जारी की जाती है | जिस भी लाभार्थियों का सूचि में नाम रहता है उन्हें 5 लाख तक के इलाज का सुविधा दिया जाता है |
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो |
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्रता
- आयुष्मान कार्ड बनाने वाला आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए |
- आर्थिक रूप से गरीब लोग इस योजना का ले सकते है |
- सामाजिक आर्थिक जनगणना लाभार्थी परिवार इस योजना का लाभ ले सकते है |
आयुष्मान कार्ड पात्रता चेक कैसे करें ?
- आयुष्मान कार्ड पात्रता चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट के होम – पेज पर जाना होगा |
- होम पेज पर आपको अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और ओटीपी के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिससे वेरिफाई कर पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे |
- लॉगिन होने के बाद आपको अपने राज्य का जिले का नाम चयन करना होगा |
- अब आपको अपने गांव का नाम चयन करना होगा और सच के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके गांव की लाभार्थी सूचि आ जाएगी |
- यदि आपका नाम सूचि में है तो आप आयुष्मान कार्ड का लाभ ले सकते है |
आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
- आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- ऊपर बताए अनुसार पात्रता चेक करें |
- अब आपको अपने नाम के सामने केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे वेरिफाई करना होगा |
- ओटीपी को वेरिफाई करने के बाद आपको पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा |
- केवाईसी प्रक्रिया को पूरा होने के बाद आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाएगा |
- अब आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छा लगे तो इस आर्टिकल को शेयर कीजिएगा |